सीवान, फरवरी 22 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के दुदहा गांव में शुक्रवार की संध्या हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी मामूली रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान हुसैनगंज थाना क्षेत्र के पकवलिया निवासी कमल राम के 30 वर्षीय पुत्र रंजीत राम के रूप में की गई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार रंजीत राम अपनी पत्नी गुड़िया देवी को लेकर रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के राजपुर स्थित ससुराल से अपने घर लौट रहे थे। बताया जाता है कि दुदहा गांव के समीप उनकी बाइक को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों पति-पत्नी सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.