जमुई, मार्च 18 -- सिकंदरा। निज प्रतिनिधि एसबीआई फाउंडेशन एवं जन जागरण केंद्र के संयुक्त सहयोग से सिकंदरा प्रखंड के रघुनाथपुर गांव में मंगलवार को एसबीआई संजीवनी क्लिनिक ऑन व्हील्स' के तहत लू (हीटवेव) से बचाव एवं गर्मी जनित बीमारियों के प्रति जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण समुदाय को गर्मी के मौसम में होने वाली स्वास्थ्य समस्या, विशेषकर लू एवं घमौरियों से बचाव के प्रति जागरूक करना था। इस दौरान ग्रामीणों को लू के लक्षण, उससे बचाव के उपाय तथा गर्मी में स्वास्थ्य की देखभाल के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। मेडिकल टीम के डॉ. शुभ ने बताया कि तेज धूप में लंबे समय तक रहने, शरीर में पानी की कमी तथा अत्यधिक गर्मी के कारण लू लगने का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने सलाह दी कि पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, हल्का एवं प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.