सीवान, अप्रैल 10 -- (रघुनाथपुर से शशिभूषण)। प्रखंड कार्यालय अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में पदस्थापित पंचायत सचिव अपनी 5 सूत्री मांगों को लेकर बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इस हड़ताल का असर बुधवार से ही दिखने लगा है। बिहार राज्य पंचायत सचिव संघ के आह्वान पर पंचायत सचिवों के हड़ताल पर जाने से पहले ही दिन से आवेदकों की परेशानी बढ़ गई है। आवेदकों को जन्म प्रमाण पत्र व अन्य आवेदनों पर सत्यापन कराए बगैर लौटना पड़ा। हड़ताल पर गए पंचायत सचिवों ने बताया कि वो सभी पांच सूत्री मांगों को लेकर आठ अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहने का निर्णय लिया है। सरकार जब तक उनकी गृह जिला पदस्थापना समेत अन्य मांगों को पूरा नहीं करेगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगा। पंचायत सचिवों की मांग में उनके गृह जिला में पदस्थापना, प्रोन्नति की उम्र 56 वर्ष समाप्त करने, ग्...