बक्सर, सितम्बर 26 -- ब्रह्मपुर। आरा बक्सर रेल खंड के रघुनाथपुर स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई। मृत महिला की पहचान नहीं हो सकी है। ट्रैक से कुछ ही दूर पर उसका शव शनिवार को बरामद किया गया। अप लाइन पर ट्रैक के पास रेलवे की लापरवाही के चलते महिला का शव काफी देर तक पड़ा हुआ रहा। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि ट्रेन से कट कर उसकी मौत हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...