बक्सर, सितम्बर 25 -- युवा के लिए ----- कवायद तीन दिवसीय राजकीय तुलसी महोत्सव की तैयारी तेज, 14 लाख का प्रस्तावित बजट बीडीओ ने डीएम को भेजा है प्रतिवेदन, सांस्कृतिक कार्य निदेशालय को भेजेंगे प्रस्ताव फोटो संख्या- 02, कैप्सन- रघुनाथपुर का तुलसी आश्रम। ब्रह्मपुर, निज संवाददाता। रघुनाथपुर स्थित ऐतिहासिक तुलसी स्थान पर तीन दिवसीय राजकीय तुलसी महोत्सव आयोजित करने की कवायद तेज हो गई है।

बजट और स्वीकृति जिला प्रशासन की पहल के बाद महोत्सव की रूपरेखा और खर्च का विस्तृत प्रतिवेदन तैयार कर लिया गया है। आयोजन के लिए करीब 14 लाख रुपये का प्रस्तावित बजट तैयार किया गया है। हालांकि आयोजन और बजट की अंतिम स्वीकृति सक्षम स्तर से होनी बाकी है।

प्रतिवेदन तैयार किया गया डीएम साहिला के निर्देश पर बीडीओ सोनू कुमार ने महोत्सव की रूपरेखा, तुलसी स्थान की ऐतिहासिक ...