पीलीभीत, जनवरी 20 -- पूरनपुर। तस्करों ने दुस्साहस दिखाते हुए रघुनाथपुर गांव से सटे बाग में प्रतिबंधित पशु का वध कर दिया। बेखौफ तस्कर मांस को प्लास्टिक की थैलियों में पैक कर रहे थे। पुलिस को चुनौती देते हुए तस्करों ने घटना को अंजाम दे डाला। घटना की जांच करने पहुंचे एएसपी दिन भर कोतवाली में बैठे रहे। हालांकि पुलिस ने जाल बिछाकर देर शाम तीनों तस्करों को मुठभेड़ में घायल कर दिया। घायल मुख्य तस्कर भूरा पुलिस रिकार्ड में शातिर अपराधी है। क्षेत्र में हो रही प्रतिबंधित पशु वध की घटनाएं पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। एक पखवाड़ा पहले धनाराघाट रोड पर शेरपुर कुंडे के पास एक बोरे में प्रतिबंधित पशु के अवशेष बरामद हुए थे। रविवार रात तस्करों ने पुलिस गश्त को धता बताते हुए रघुनाथपुर में सत्यापाल पुत्र इतवारी के बाग में बेखौफ होकर प्रतिबंधित पशु का वध कर ...