सीवान, मार्च 13 -- रघुनाथपुर, एक संवाददाता। भाकपा माले ने रघुनाथपुर बीडीओ के खिलाफ गुरुवार को प्रतिवाद मार्च निकाला। बीडीओ पर कई तरह के आरोप लगाते हुए जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि उनके द्वारा स्थानीय प्रशासन को लिखित रूप से सूचना देकर 10 मार्च को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन प्रखंड परिसर में किया था। धरना स्थल से मांग पत्र लेने के लिए शासन का कोई प्रतिनिधि नहीं आया। इधर, कहा जा रहा है कि इसपर माले समर्थकों ने अपने चेंबर में बैठी बीडीओ दीक्षा गुप्ता के पास जाकर हंगामा किया। घटना के समय बीडीओ अपने कार्यालय कक्ष में बैठकर पैक्स चुनाव का काम निपटा रही थीं। इसके बाद प्रखंड कार्यालय की छवि को धूमिल करने, हंगामा करने, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और एक महिला पदाधिकारी की गरिमा और निजता का हनन करने जैसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.