दुमका, नवम्बर 23 -- रानेश्वर। रघुनाथपुर-बरमसिया मुख्य पथ के बूटबेड़िया के पास एक बोरिंग गाड़ी पलट गई है। यह घटना रविवार सुबह की है। घटना में कोई हताहत नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि बोरिंग ट्रक सुबह कहीं जा रहा था। इस दौरान उक्त स्थान पर ट्रक अनियंत्रित हो गया। और रोड किनारे खेत मे जाकर पलट गया। इधर थाना प्रभारी बलराम कुमार सिंह को इस बाबत पूछने पर घटना की पुष्टि किया है। साथ ही बताया कि घटना में जान माल की क्षति नहीं हुई है। बताया कि बोरिंग ट्रक कहीं बोरिंग करने जा रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...