सीवान, जनवरी 24 -- रघुनाथपुर, एक संवाददाता। पूरे प्रखंड में शुक्रवार को धूमधाम से बसंत पंचमी एवं सरस्वती पूजा मनाया गया। पूजा समितियों और शैक्षणिक संस्थानो में प्रतिमा स्थापित कर विद्या की देवी मां सरस्वती की आराधना की गई। स्कूली बच्चों में सरस्वती पूजा को लेकर खासा उत्साह देखा गया। जगह-जगह बच्चों ने मां शारदे की प्रतिमा स्थापित करके धूमधाम से पूजा अर्चना की। बसंत पंचमी को हिदू पंचांग के अनुसार सबसे शुभ दिन माना गया है। पंचांग के अनुसार चार ऋतुओं में सबसे श्रेष्ठ बसंत ऋतु को ही माना गया है। जिसे लेकर इस विशेष दिन पर गृह प्रवेश, विदाई समारोह, नए व्यापार का शुभारंभ होता है। प्रखंड भर के शैक्षणिक संस्थानों में इस समारोह का आयोजन किया गया। मध्य विद्यालय निखती कला, उत्क्रमित मध्य विद्यालय निखती कला समेत कई शैक्षणिक संस्थानों में बच्चो द्वारा क...