सीवान, दिसम्बर 12 -- रघुनाथपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के टारी बाजार के ओमप्रकाश यादव के पुत्र संदीप कुमार यादव ने एथलेटिक्स की दुनिया में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। संदीप का चयन बिहार की ओर से राज्य स्तरीय अंतर-प्रमंडलीय विद्यालय एथलेटिक्स बालक प्रतियोगिता के आधार पर 100 और 200 मीटर दौड़ के लिए हुआ है। संदीप आगामी नेशनल स्कूल गेम्स एथलेटिक्स अंडर-17 बालक एवं बालिका चैंपियनशिप 2025 में लखनऊ के गुरुगोविंद सिंह एक्सपोर्ट कॉलेज के खेल मैदान में हिस्सा लेंगे। यह चार दिवसीय प्रतियोगिता 13 से 17 दिसंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी। संदीप ने बताया कि इस आयोजन में बिहार सहित देशभर के राज्यों से एथलेटिक्स भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता का आयोजन उत्तर प्रदेश सरकार के माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा किया जा रहा है। संदीप इससे पूर्व कई प्रतियोगिताओं में गोल्ड,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.