सीवान, अप्रैल 7 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले के एमएचनगर थाना क्षेत्र के सेमरी गांव के समीप रविवार रात को एक ऑटो चालक व स्कार्पियो सवार चंदन सिंह के बीच हुए विवाद में घटना के दौरान ईंट- पत्थर व गोली चलाने की भी बात बतायी जा रही है। इस घटना के दौरान हमले को लेकर डिबी गांव निवासी चंदन सिंह की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी में रघुनाथपुर के राजद विधायक ओसामा शहाब व डब्लू खान पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। इसके अलावा ऑटो चालक व पुलिस ने भी एक - एक एफआईआर दर्ज करायी है। प्राथमिकी में कहा गया है कि रविवार की देर शाम चंदन सिंह एक कार्यक्रम से घर लौट रहे थे तो उनपर गोली चलाई गई। दूसरी एफआईआर सेमरी निवासी ऑटो चालक ऐनुल हक ने दर्ज कराई है। ऑटो चालक ने साइड लेने को लेकर स्कार्पियो सवारों द्वारा गाली-गलौज करने व जान मारने की नीयत से गोली ...