सीतामढ़ी, जून 7 -- सीतामढ़ी। पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के तत्वावधान में शहर के रघुनाथपुरी स्थित पूर्व विधायक सुनीता सिंह चौहान एवं जदयू नेता राधा रणधीर सिंह चौहान के परिसर में नियमित योग एवं प्राणायाम कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रतिदिन सुबह छह बजे आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षकों ने कहा कि नियमित योग और प्राणायाम से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है। शिविर में विभिन्न रोगों के लिए उपयोगी योगासन एवं प्राणायाम की जानकारी दी गई। आयुर्वेद, एक्यूप्रेशर एवं नेचुरोपैथी चिकित्सा से संबंधित विशेषज्ञों को आमंत्रित कर स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...