बेगुसराय, अप्रैल 14 -- भगवानपुर, निज संवाददाता। तेयाय ओपी क्षेत्र के रघुनंदनपुर गांव में सोमवार की रात चोरों ने एक घर में घुसकर लाखों के जेवरात, नगदी सहित अन्य सामान चुरा लिया। दूसरी ओर एक अन्य घर में भी चोरी का प्रयास किया लेकिन विफल रहा। इस गांव के वार्ड संख्या 10 निवासी नवीन साह के घर के पीछे से चोर घुसकर कमरे का ताला तोड़कर कमरे के गोदरेज में रखे 15 भर सोने, 750 ग्राम चांदी के जेवरात, 50 हजार नकदी सहित अन्य सामान चुरा लिया। गृहस्वामी नवीन साह और उनका पुत्र प्रियांशु साह बाहर रहते हैं। घटना के समय नवीन साह की पत्नी शीला साह और उनकी बेटी कंचन गुप्ता घर के दूसरे कमरे में सोए हुए थे। सवेरे सोकर उठने पर चोरी की घटना की जानकारी मिली। पीड़ित का रो-रोकर बुरा हाल है। दूसरी ओर चोरों ने इसी गांव के वार्ड संख्या 9 में भलसारी साह के घर में ताला तो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.