सीवान, मार्च 22 -- रघुनाथपुर, एक संवाददाता। जिले में एक बार फिर से मौसम ने करवट ली है। मौसम की इस बेरुखी से किसानों के होश उड़ने लगे हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि क्या करें। जिले में अभी मसूर, मटर, तीसी और सरसों की फसल की कटनी चल रही है। कुछ किसान फसल की पैदावार अपने घर ला चुके हैं। जबकि, अधिकांश किसानों की फसल खेत और खलिहान में ही पड़ी है। कई जगह हल्की बारिश और बूंदाबादी हुई है। इससे फसल की डंठल व फलियां सड़ ही जाएगी। थोड़ी से हरकत में यह टूटने व झड़ने भी लगेगी। ऐसे में बारिश व ओलावृष्टि के आसार लिया हुआ यह मौसम किसानों को भारी संकट में भी डाल सकता है। शनिवार को आसमान में बादल दिन भर चहलकदमी करते रहे। सुबह 5 बजे के करीब हल्की सी बूंदाबांदी हुई तो किसानों के चेहरे से हवाइयां उड़ने लगी। बादलों के उमड़ते-घुमड़ते दृश्य से किसानों के परिवार भी चिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.