मुजफ्फरपुर, मई 22 -- मीनापुर। रघई पंचायत में नल-जल योजना ठप है। इसको लेकर जन सुराज के प्रखंड अध्यक्ष पूर्व मुखिया चंद्रेश्वर प्रसाद ने शुक्रवार को बीडीओ को ज्ञापन देकर वार्ड- 11 में नल-जल चालू कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी के बीच पिछले कई महीने से योजना बंद है। पीएचईडी के कनीय अभियंता मामले को गंभीरता से नहीं लेते हैं। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। यह भी पढ़ें- नगर पंचायत के वार्ड नंबर छह के लोगों का हाल बेहाल, आक्रोश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...