सिद्धार्थ, अप्रैल 30 -- इटवा। इटवा थाना क्षेत्र के हरैया गांव निवासी अब्दुल हफीज की बाइक बुधवार को रगड़गंज बाजार से चोरी हो गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दिए तहरीर में पीड़ित ने बताया कि वह गेहूं बेचने के सिलसिले में अपनी बाइक से रगड़गंज स्थित एक गल्ला दुकान पर गया था। जहां दुकान के बाहर बाइक खड़ी कर अन्दर दुकानदार से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान अज्ञात चोर मौका पाकर बाइक लेकर फरार हो गए। पूरी घटना दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित ने बताया कि बाइक उनके बहनोई अब्दुल सलीम पुत्र अकबर अली के नाम पंजीकृत है। थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र ने बताया कि मामले की सूचना मिली है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.