अंबेडकर नगर, फरवरी 21 -- अम्बेडकरनगर। अकबरपुर नगर पालिका परिषद क्षेत्र के रगड़गंज बाजार में व्यवस्था के नाम पर बहुत कुछ खास नहीं है। यहां वैसे तो शनिवार को बड़ी बाजार लगती है, लेकिन दुकानदारों को कई समस्याओं से गुजरना पड़ता है। एक तरफ जहां बाजार व आसपास के क्षेत्र में साफ सफाई नियमित न होने से गंदगी पसरी रहती है, तो वहीं बाजार में पेयजल के लिए लगा इंडिया मार्का हैंडपंप की चौकी क्षतिग्रस्त हो चुकी है। यहां लगी स्ट्रीट लाइट भी गड़बड़ हैं। कुछ जलती हैं तो कुछ खराब हैं। बारिश के समय में यहां जलभराव होने से दुकानदारों व ग्राहकों को हद दर्जे की परेशानी होती है। नालियों पर पटिया नहीं रखा गया है, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। दुकानदारों व ग्राहकों ने कई बार यहां समस्या निस्तारण की मांग की, लेकिन उनकी मांगों को कोई खास तवज्जों नहीं दी गई। ऐसे में स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.