सहारनपुर, जून 19 -- सहारनपुर। सीतापुर में आयोजित छठीं उत्तर प्रदेश राज्य रग्बी-7 जूनियर बालक एवं बालिका प्रतियोगिता में सहारनपुर की बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। खिताब जीतकर सहारनपुर लौटने पर खिलाड़ियों का भव्य स्वागत और सम्मान किया गया। जिला रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव संजय कुमार ने बताया कि सेमीफाइनल में सहारनपुर की टीम ने मेजबान सीतापुर को 55-0 के बड़े अंतर से हराया। इसके बाद फाइनल मुकाबले में लखनऊ की मजबूत टीम को 45-0 से शिकस्त देकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। विजेता टीम में खुशी, महक सैनी, अमृता, रिया, अल्हमा, कंचन, वर्षा, प्रतिभा, पारुल, आरजू, अंशिका और परीक्षा शामिल रहीं। सहारनपुर पहुंचने पर आयोजित सम्मान समारोह में खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। खेलप्रेमियों ने इस जीत को अनुशासन, कड़ी मेहनत...