रग्बी प्रतियोगिता में नवादा के खिलाड़ियों ने बढ़ाया मान
नवादा, अक्टूबर 27 -- राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार की दोहरी स्वर्णिम जीत दिल्ली में 23 से 28 अक्टूबर तक आयोजित 70वीं राष्ट्रीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता- 2026-27 में बिहार की रग्बी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बालक एवं बालिका, दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। इस दोहरी सफलता के साथ बिहार की टीम ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवा लिया। इस उपलब्धि में नवादा जिले के खिलाड़ियों की भागीदारी ने जिले सहित पूरे बिहार का नाम रोशन कर दिया है। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों की टीमों ने हिस्सा लिया। बिहार की टीम ने अपने बेहतरीन खेल, अनुशासन, टीम भावना और मजबूत रणनीति के दम पर दोनों वर्गों में शीर्ष स्थान हासिल किया। बिहार के इस शानदार प्रदर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.