रग्बी के बाद ड्रैगन बोट में खेला? मेडल लाओ नौकरी पाओ योजना में गड़बड़झाला, जांच के आदेश
नई दिल्ली, जुलाई 24 -- Bihar Medal Lao Naukari Pao Schome: बिहार में 'मेडल लाओ, नौकरी पाओ' योजना के तहत ड्रैगन बोट खेल के आधार पर सरकारी नौकरी पाने वाले सभी खिलाड़ियों की अब जांच होगी। खेल को बढ़ावा देने के लिए लाई गई बिहार सरकार की योजना का गलत उपयोग किया जा रहा है। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के डीजी रवींद्रण शंकरण ने इस खेल से नियुक्ति पाने वाले प्रत्येक खिलाड़ी के आवेदन, खेल उपलब्धियों और अन्य अभिलेखों का सत्यापन कराने का निर्णय लिया है। हाल ही में एक पुलिस अवर निरीक्षक के खिलाफ आवेदन के दौरान आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने के आरोप सामने आने के बाद प्राधिकरण ने यह कदम उठाया है। इसके पहले रग्बी खिलाड़ी का मामला सामने आ चुका है। खिलाड़ी ने बगैर एक मैच खेले सरकारी नौकरी ले ली। यह भी पढ़ें- खेल में हो गया खेला; बगैर मैच खेले रग्बी खिलाड़ी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.