वाराणसी, दिसम्बर 5 -- वाराणसी। दीक्षा, पायल और साक्षी के शानदार खेल की बदौलत वाराणसी क्लब ने गुरुवार को जिला बालिका रग्बी फुटबाल प्रतियोगिता में विकास क्लब को एक ट्राई से पराजित कर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में दोनों टीमों ने ड्रॉप किक और किकिंग की रणनीति अपनाई। इससे मुकाबला रोचक हो गया। हॉफ टाइम तक कोई भी टीम स्कोर करने में सफल नहीं हुई। दूसरे हाफ में वाराणसी क्लब की छवि यादव, काजल यादव और दीक्षा यादव ने तेजी से साइड पास देने की रणनीति बनाई। वहीं विकास क्लब की रोशनी राजभर और खुशी पटेल ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। मैच समाप्त होने से दो मिनट पहले वाराणसी क्लब की तान्या पटेल ने शानदार ट्राई कर अपनी टीम को खिताब जीता दिया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि रग्बी फुटबाल के वरिष्ठ पदाधिकारी अवनी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.