बिहारशरीफ, अक्टूबर 27 -- भारत और न्यूजीलैंड के बीच रग्बी मुकाबला रग्बी : महिला खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड को दी करारी मात पुरुष टीम को एकतरफा मुकाबले में मिली हार पहली बार दो देशों की मिश्रित टीमों के बीच हुआ मुकाबला बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राजगीर खेल परिसर में मंगलवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेल संबंधों के 100 साल पूरे होने के अवसर पर रग्बी का मुकाबला खेला गया। दोनों देशों के अंडर-20 पुरुष-महिला खिलाड़ियों ने रग्बी सेवंस के चार मुकाबले खेले। भारत की महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को मात दी। वहीं, पुरुष वर्ग में भारतीय टीम को एकतरफा मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। पहली बार दोनों देशों के खिलाड़ियों की मिश्रित टीम बनायी गयी। मिश्रित महिला व पुरुष टीमों के बीच भी दो मुकाबले खेले गये। सबसे पहले दोनों देशों ...