नई दिल्ली, मई 29 -- घर में जो दूध आता है, ज्यादातर गृहणियां उसकी मलाई को इक्कठा कर के स्टोर कर लेती है। इस मलाई से बाद में घी और मक्खन भी बनाया जा सकता है, या फिर कई डिशेज बनाने में भी मलाई इस्तेमाल होती है। हालांकि एक-दो दिन तो मलाई फ्रेश रहती है, लेकिन अगर आप घी बनाने के लिए हफ्तेभर की मलाई इक्कठा कर रही हैं तो इसमें से अजीब सी स्मेल आना काफी नॉर्मल है। फ्रीजर में रखने के बाद भी कई बार मलाई से बदबू आने लगती है। इस बदबूदार मलाई का घी या मक्खन भी अजीब सी स्मेल वाला ही बनता है। अब एक-दो दिन की मलाई में तो घी बनेगा नहीं, फिर हफ्तेभर इसे बिना बदबू के कैसे स्टोर करें? आज का ये सिंपल सा हैक आपकी इस प्रॉब्लम को हमेशा के लिए दूर कर देगा।दही वाली ट्रिक से हमेशा फ्रेश रहेगी मलाई गर्मियों के मौसम में हफ्ते-दस दिन की मलाई से अजीब सी बदबू आने लगती है...