भभुआ, मार्च 11 -- बोले भभुआ, रखरखाव के अभाव में खंडहर बना सरकारी भवन, असामाजिक तत्वों का बना अड्डा राजेंद्र सरोवर के उत्तरी छोर पर स्थित भवन की खिड़कियों-दरवाजों के ग्रिल तक उखाड़ ले गए चोर स्थानीय लोगों ने मरम्मत कर किसी कार्यालय को आवंटित करने की उठाई मांग भभुआ, नगर संवाददाता। शहर के राजेंद्र सरोवर के उत्तरी छोर पर स्थित एक सरकारी भवन इन दिनों उपेक्षा का शिकार होकर खंडहर में तब्दील हो गया है। कभी यह भवन साक्षरता अभियान, बॉयज आईटीआई तथा अन्य सरकारी कार्यालयों की गतिविधियों से गुलजार रहता था, लेकिन वर्तमान में यह पूरी तरह वीरान पड़ा हुआ है। रखरखाव के अभाव में भवन की हालत दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है। भवन की खिड़कियों और दरवाजों पर लगे लोहे के ग्रिल तक चोर उखाड़कर ले जा चुके हैं। दीवारों की स्थिति जर्जर हो चुकी है और परिसर में झाड़-झंखाड़ उग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.