भभुआ, मार्च 9 -- बेलवतिया के उत्तरी छोर पर स्थित भवन की खिड़की-दरवाजों के ग्रिल ले गए चोर स्थानीय लोगों ने मरम्मत कर किसी विभाग को आवंटित करने की उठाई मांग (पेज चार) भभुआ, नगर संवाददाता। शहर के राजेंद्र सरोवर के उत्तरी छोर पर स्थित सरकारी भवन देखरेख के अभाव में अनुपयोगी बनकर रह गया है। कभी यह भवन साक्षरता अभियान, बॉयज आईटीआई तथा अन्य सरकारी कार्यालयों की गतिविधियों से गुलजार रहता था। लेकिन, वर्तमान में यह पूरी तरह वीरान पड़ा हुआ है। भवन की खिड़कियों और दरवाजों पर लगे लोहे के ग्रिल तक चोर उखाड़कर ले जा चुके हैं। दीवारों की स्थिति जर्जर हो चुकी है और परिसर में झाड़-झंखाड़ उग आए हैं। सरकारी अनदेखी के अभाव में यह भवन आज अपनी बदहाली की कहानी खुद बयां कर रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि भवन के खाली और सुनसान रहने के कारण यहां असामाजिक तत्वों का जम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.