समस्तीपुर, अप्रैल 2 -- उजियारपुर। प्रखंड के डिहुली, आंगर व चैता गांव से गुजरने वाली प्रस्तावित रक्सौल हल्दिया ग्रीनफील्ड सिक्स लेन एक्सप्रेसवे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू कर दी गई है। इसके तहत उजियारपुर के उपरोक्त तीनों गांव से 31.041 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण करने के लिए 275 भू खंडों का खेसरा जारी कर दिया गया है। जारी खेसरा को अंचल अधिकारी सत्यापन करेंगे। इसकी पुष्टि करते हुए उजियारपुर सीओ आकाश कुमार ने बताया की केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राजमार्ग मंत्रालय की ओर से जमीन अधिग्रहण के लिए भारत के राजपत्र में गजट प्रकाशित करने के लिए समस्तीपुर जिला भू अर्जन कार्यालय को पत्र दिया गया है। विदित हो कि पश्चिम बंगाल के हल्दिया बंदरगाह से बिहार के रक्सौल तक जाने बाली उक्त 408 किमी लंबे एक्सप्रेसवे के लिए समस्तीपुर जिला के उजियारपुर अंचल के अला...