रक्सौल-वीरगंज के रास्ते नेपाल पहुंची बेली ब्रिज की पहली खेप, भारतीय दूतावास ने सौंपा
मोतिहारी, सितम्बर 14 -- रक्सौल,एक संवाददाता। भोटेकोशी और त्रिशूली नदी में आई भीषण आकस्मिक बाढ़ के बाद नेपाल के प्रभावित इलाकों में यातायात बहाल करने के लिए भारत सरकार की राहत सामग्री पहुंचने लगी है। शनिवार को रक्सौल-वीरगंज सीमा के रास्ते 70 मीटर लंबे बेली ब्रिज के पार्ट-पुर्जों की पहली खेप ट्रकों से हेटौंडा स्थित सड़क डिवीजन कार्यालय पहुंची, जहां इसे आधिकारिक रूप से नेपाली अधिकारियों को सौंप दिया गया। नेपाल के नुवाकोट और रसुवा जिले में बाढ़ व भूस्खलन के कारण 35 पक्के और 17 झूला पुल बह गए हैं, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। नेपाल सरकार के आपातकालीन अनुरोध पर भारत सरकार ने 70 मीटर लंबाई के तीन बेली ब्रिज देने का निर्णय लिया है। हेटौंडा में आयोजित हस्तांतरण कार्यक्रम में मकवानपुर-1 के सांसद प्रकाश गौतम, हेटौंडा की मेयर मीना कुमारी लामा,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.