मोतिहारी, मई 12 -- रक्सौल, हिसं। संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने की रणनीति के तहत भारतीय जनता पार्टी ने रक्सौल विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में नये प्रभारियों की नियुक्ति की है। जिला भाजपा अध्यक्ष अशोक पाण्डेय ने पार्वती तिवारी को रक्सौल पश्चिमी मंडल का प्रभारी बनाया गया है। वहीं कन्हैया सर्राफ को आदापुर मंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रेमचंद्र कुशवाहा को गम्हरिया कला मंडल, लालबाबू सिंह को रक्सौल नगर मंडल तथा अजय पटेल को भवानीपुर मंडल का प्रभारी नियुक्त किया गया है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि इन नियुक्तियों से संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी आएगी तथा बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय मजबूत होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...