रक्सौल में दाखिल-खारिज के लिए उमड़ रही भीड़
मोतिहारी, मई 16 -- रक्सौल, नगर संवाददाता। रक्सौल अंचल कार्यालय में दाखिल-खारिज और परिमार्जन के लिए आवेदकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। कार्यालय खुलते ही लोग कतार में लग जा रहे हैं। स्थिति यह है कि एक हजार दाखिल-खारिज के आवेदनों में अब तक मात्र एक सौ का ही निष्पादन हो सका है। वहीं परिमार्जन के 1500 आवेदनों में सिर्फ 10 का समाधान हुआ है। अंचलाधिकारी शेखर राज ने बताया कि आवेदनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सीमित संसाधन और पुराने अभिलेखों के मिलान में समय लगने के कारण निष्पादन धीमा रहा है। हालांकि हड़ताल समाप्त के बाद आज से कर्मचारी अंचल में योगदान किए हैं, उन्होंने दावा किया कि अगले पंद्रह दिनों में लंबित मामलों का बड़ा हिस्सा निपटा दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- हड़ताल से परिमार्जन के 26,786 मामले लंबित सीओ ने बताया कि जमीन से जुड़े विवाद कम करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.