रक्सौल में आरएसएस का पथ संचलन ,लोगों ने किया स्वागत
मोतिहारी, जुलाई 6 -- रक्सौल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रक्सौल इकाई की ओर से हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव के अवसर पर रविवार को नगर में भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आर्य समाज मंदिर परिसर में आयोजित बौद्धिक सत्र के साथ हुआ। इसके उपरांत पूर्ण गणवेश में सुसज्जित स्वयंसेवकों ने घोष की मधुर धुन के साथ नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से पथ संचलन किया। अनुशासन, संगठन व राष्ट्रभक्ति का संदेश देता यह संचलन पुनः आर्य समाज मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुआ। पथ संचलन के दौरान नगर के विभिन्न चौक-चौराहों एवं मोहल्लों में नागरिकों ने स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रतिवर्ष हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव मनाता है। यह भी पढ़ें- Motihari News: रक्सौल में आर एस एस का हुआ पथ संचालन जिला प्रचारक शिवम सोनू ने कह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.