मोतिहारी, अप्रैल 23 -- रक्सौल। नेपाल सरकार द्वारा सीमा पर 100 रुपये से अधिक की खरीददारी पर भन्सार (टैक्स) लगाए जाने के फैसले का असर अब भारत-नेपाल सीमा से सटे रक्सौल के बाजारों में साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। रोजमर्रा की चहल-पहल और सीमाई व्यापार के लिए पहचान रखने वाले बाजार पर असर दिख रहा है। दुकानों पर नेपाली ग्राहकों की संख्या में भारी गिरावट आई है, जिससे स्थानीय व्यापारियों की चिंता बढ़ गई है। सीमावर्ती वीरगंज और रक्सौल के बीच होने वाला छोटा व्यापार इस फैसले से सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। पहले जहां बड़ी संख्या में नेपाली ग्राहक रोजमर्रा के सामान की खरीदारी के लिए रक्सौल आते थे, वहीं अब 100 रुपये से अधिक की खरीद पर टैक्स लगने के कारण लोगों ने खरीदारी सीमित कर दी है या पूरी तरह बंद कर दी है। यह भी पढ़ें- 62 रुपये से ज्यादा की खरीदारी प...