मोतिहारी, अप्रैल 25 -- रक्सौल ,एक संवाददाता। स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में शनिवार को स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और आंकड़ों के सही संधारण को लेकर महत्वपूर्ण मासिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में मुख्य रूप से एचएमआईएस डेटा वैलिडेशन और विभिन्न स्वास्थ्य पोर्टलों के मिलान पर चर्चा की गई। बैठक में प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक आशीष कुमार ,बीसीएम सुमित सिन्हा सहित केंद्र के अन्य संबंधित पदाधिकारी और स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। बैठक की कार्यवाही के दौरान डॉ. राजीवरंजन कुमार ने संस्थान वार एचएमआईएस की उपलब्धियों की विस्तृत समीक्षा की।उन्होंने उपस्थित कर्मियों को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य केंद्र द्वारा दी जा रही सेवाओं के आंकड़ों का विश्लेषण अत्यंत सावध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.