मोतिहारी, जून 22 -- रक्सौल, एक संवाददाता। रक्सौल नगर परिषद के प्रस्तावित उपचुनाव को लेकर अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है। चुनाव आयोग की ओर से अब तक अधिसूचना जारी नहीं किए जाने से चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे संभावित प्रत्याशियों के बीच मायूसी देखी जा रही है। चुनाव की संभावनाओं को देखते हुए कई दावेदार अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान में लगे हुए हैं। गौरतलब है कि नगर परिषद की तत्कालीन सभापति धुरपति देवी को भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद अगस्त 2025 में पदमुक्त कर दिया गया था। बाद में अप्रैल 2026 में उन्हें अयोग्य घोषित किए जाने के पश्चात रक्सौल नगर परिषद में सभापति पद रिक्त हो गया। इसके बाद से ही उपचुनाव कराए जाने की चर्चा तेज हो गई थी। चुनाव की संभावनाओं को देखते हुए कई संभावित प्रत्याशी जनता के बीच पहुंचकर समर्थन जुटाने में...