वाराणसी, मार्च 22 -- वाराणसी। सूजाबाद आर्मी ग्राउंड से शुक्रवार को रामनगर पुलिस के हाथ लगे बांग्लादेशी युवक ने नेपाल से रक्सौल के रास्ते घुसपैठ की थी। एटीएस, आईबी और एलआईयू अधिकारियों ने पूछताछ के बाद शनिवार को उसे जेल भेज दिया। सूजाबाद आर्मी ग्राउंड से गिरफ्तार बांग्लादेशी युवक 37 वर्षीय मोहम्मद बशर ढाका में साउथ डोनियकाडोमटोली डोनिया इलाके का निवासी है। वह 20 फरवरी को नेपाल आया था। सड़क मार्ग से वह रक्सौल पहुंचा। भारत-नेपाल सीमा के रास्ते उसने यहां घुसपैठ की। पहचान बदलने के लिए उसने हैदराबाद में गलत नाम और पते पर आधार एवं ड्राइविंग लाइसेंस बनवाया। आधार कार्ड में उसका कूटनाम नेनावथ विनोद कुमार और उसके पिता को बिच्या बताया गया। उसका पता तेलंगाना, रंगा रेड्डी के वेकंटपुर बालाजीनगर के सी-90 दर्शाया गया। फर्जी पहचान पर हैदराबाद में एसबीआई की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.