पटना, जनवरी 22 -- रक्सौल (पूर्वी चंपारण) के पूर्व एसडीपीओ धीरेंद्र कुमार पर विभागीय कार्यवाही चलेगी। उन पर आरोप निर्धारित कर दिये गए हैं। गृह विभाग (आरक्षी शाखा) ने ज्ञापन जारी कर निलंबित एसडीपीओ से एक पखवाड़े के अंदर लिखित जवाब मांगा है। लिखित बयान नहीं मिलने पर एकपक्षीय जांच की जाएगी। रक्सौल के तत्कालीन एसडीपीओ पर एक कांड के पर्यवेक्षण में संदिग्ध आचरण, अन्य कांडों के नियंत्रण, पर्यवेक्षण में लापरवाही तथा शिथिलता एवं मनमानापन के आरोप लगे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.