मोतिहारी, फरवरी 3 -- रक्सौल,एक संवाददाता। रक्सौल में एयरपोर्ट खोलने की घोषणा के जल्द मूर्त रूप लेने की उम्मीद बढ़ गयी है। बिहार सरकार ने अपने बजट में रक्सौल एयरपोर्ट के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने अतिरिक्त 139 एकड़ भूमि अधिग्रहण के लिए 207.70 करोड़ रुपये का आवंटन जारी कर दिया है। पूर्वी चंपारण भू-अर्जन कार्यालय को यह राशि प्राप्त होने के साथ ही प्रभावित किसानों और रैयतों को मुआवजे के भुगतान का रास्ता साफ हो गया है।तेजी से भूमि मुआवजा भुगतान के बाद जल्द ही निर्माण का कार्य शुरू होने की उम्मीद है । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनवरी 2026 में हुई 'बिहार समृद्धि यात्रा' के दौरान की गई घोषणा के बाद इस परियोजना में तेजी आई है। इससे न केवल सीमावर्ती क्षेत्र की एयर कनेक्टिविटी सुधरेगी, बल्कि रक्सौल सामरिक और आर्थिक केंद्र के रूप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.