मोतिहारी, मार्च 1 -- रक्सौल, एक संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सेवाओं को हाईटेक बनाने के लिए लागू किया गया ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सिस्टम रक्सौल स्थित अनुमंडल अस्पताल में मरीजों के लिए राहत के बजाय सिरदर्द साबित हो रहा है। आलम यह है कि अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को अब एक नहीं, बल्कि दो-दो काउंटरों पर घंटों पसीना बहाना पड़ रहा है। संसाधनों के अभाव में यह नई व्यवस्था ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले कम पढ़े-लिखे और बुजुर्ग मरीजों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। दोहरी कतार की मार; एक टोकन, दूसरा पुर्जा : अस्पताल में लागू नई व्यवस्था के तहत मरीजों को सबसे पहले स्कैन एंड शेयर काउंटर पर जाकर आभा शेयर ऐप के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराकर टोकन प्राप्त करना होता है। इसके बाद, उन्हें रजिस्ट्रेशन काउंटर पर डाटा इंट्री ऑपरेटर के पास दोबारा लाइन लगानी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.