मोतिहारी, मार्च 16 -- रक्सौल। वीरगंज काठमांडू सड़क अंतर्गत मुग्लिन-नारायणगढ़ सड़क खंड के सिमलताल में बस और ट्रक की टक्कर में सह-चालक घायल हो गया। चितवन के मुग्लिन-नारायणगढ़ सड़क खंड के अंतर्गत सिमलताल में एक यात्री बस और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। पुलिस के अनुसार, यह हादसा रविवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे भरतपुर महानगरपालिका-29 स्थित सड़क खंड पर उस समय हुआ, जब ओवरटेक करने के प्रयास में बस ने ट्रक को टक्कर मार दी। भैरहवा से काठमांडू की ओर जा रही बस ने विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस सड़क के डिवाइडर से टकराते हुए किनारे के नाले में जा गिरी। इस दुर्घटना में बस के सह-चालक, नवलपरासी के मध्यबिन्दु नगरपालिका निवासी 40 वर्षीय रेशमराज थारू घायल हो गया। वहीं, टक्कर के बाद ट्रक भी अनियंत्रित होकर नाले म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.