मोतिहारी, जून 8 -- रक्सौल। संभावित बाढ़ को देखते हुए सरकार ने तटबंध और नहरों की मरम्मत के सख्त निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद त्रिवेणी नहर के आरडी नंबर 440 के करीब कैनाल अब भी टूटा हुआ है। अब तक इसकी मरम्मत नहीं की गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार टूटे हुए कैनाल के समीप पहाड़ी बंगरी नदी बहती है। बाढ़ के समय नदी का पानी कैनाल के टूटे हिस्से से होकर गांवों में प्रवेश कर जाता है। इससे हर साल सैकड़ों गांव बाढ़ से प्रभावित होते हैं। खेतों में लगी धान के फसल बर्बाद हो जाती है। घरों में पानी घुसने से लोग बेघर हो जाते हैं। नरियरगीर से आदापुर जाने वाली पीडब्लूडी की सड़क पर चम्पापुर व चैनपुर गांव के पास दो से तीन फुट तक पानी बहने से आवागमन कई दिनों तक बाधित रहता है। वहीं बाढ़ के चपेट में मनना, बेलहिया, बिश्मभरपुर, मुसहरी, चम्पापुर, पुरुषोत्तम, बैरिया, ...