साहिबगंज, मई 7 -- बोरियो, प्रतिनिधि। प्रखंड के रक्सो गांव में बना जियो मोबाईल टावर शोभा की वस्तु बन गया है। दो माह से टावर खराब पड़ा है। टावर खराब रहने से ना बात होती है ना नेट चलता है। ग्रामीणों का आरोप है कि जरूरी कॉल नहीं होता है। कॉल के लिए एक किलोमीटर दुरी तय कर बांझी जाना पड़ता है। ग्रामीण अजय ठाकुर ने बताया कि जियो कम्पनी के अधिकारियों को फोन करने पर फोन नहीं उठाते हैं। आरोप है कि जियो कम्पनी 350 रुपए रिचार्ज 28 दिनों के लिए लेती है लेकिन बात नहीं हो पाती है। इंटर नेटनेट भी काम नहीं करता है। ग्रामीणों ने बताया कि सबसे अधिक समस्या गर्भवती माता के प्रसव के समय ममता वाहन एवं 108 एम्बुलेंस को कॉल करने में होती है। कॉल लगता हीं नहीं है। ग्रामीणों ने टावर चालू नहीं होने की स्थिति में आंदोलन की धमकी दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.