रक्सा में मुठभेड़, पाक्सो के आरोपी को गोली मारकर धर दबोचा
झांसी, अगस्त 15 -- झांसी। रक्सा थाना क्षेत्र में पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित आरोपी रतिराम रायकवार को पुलिस ने मुठभेड़ में धर दबोचा। अठौंना ओवरब्रिज के पास घेराबंदी के दौरान आरोपी रतिराम ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस, बाइक और नकदी बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी रक्सा थाने में दर्ज पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित था। 13 अगस्त को दर्ज इस मामले में आरोपी पर नाबालिग के साथ गंभीर अपराध के प्रयास का आरोप है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, दो खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, मोटरसाइकिल और 750 रुपये नकद बरामद किए हैं। सीओ सदर प्रिया सिंह ने बताया कि घायल आरोपी का अस्पताल में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.