रक्षौल गांव को मदनपुर थाना में रखने की मांग, सौंपा ज्ञापन
औरंगाबाद, मई 17 -- मदनपुर प्रखंड के नवगठित आंजन थाना क्षेत्र में शामिल किए गए रक्षौल गांव के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से गांव को पुनः मदनपुर थाना क्षेत्र में शामिल करने की मांग की है। इस संबंध में ग्रामीणों ने सामूहिक हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन डीएम और एसपी को सौंपा है। ग्रामीणों का कहना है कि रक्षौल गांव झरही नदी के पूर्वी तट पर स्थित है और आंजन थाना जाने के लिए नदी पार करनी पड़ती है। साथ ही वहां की दूरी भी अधिक है। इसके विपरीत मदनपुर थाना गांव से मात्र एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जहां पक्की सड़क और सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध है। ग्रामीणों ने बताया कि करीब 250 लोगों के हस्ताक्षरयुक्त आवेदन के माध्यम से प्रशासन से मांग की गई है कि रक्षौल गांव को पूर्ववत मदनपुर थाना क्षेत्र में रखा जाए। उत्तरी उमगा पंचायत के पूर्व मुखिया पारस विश्वकर्मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.