बोकारो, मई 25 -- गोमिया। गोमिया प्रखंड के बड़की चिदरी पंचायत अंतर्गत कढमा मस्तुलवा में रविवार को वन एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर 'वन पर्यावरण रक्षा बंधन कार्यक्रम' का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप मे गोमिया के पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो व विशिष्ट अतिथि बड़की चिदरी के पूर्व मुखिया टुकन महतो उपस्थित थे। यहां चतरोचट्टी वन समिति के अध्यक्ष और ग्रामीणों ने अतिथियों को फूल-माला पहनाकर स्वागत किया, तो वहीं अतिथियों ने ग्रामीणों के साथ पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधकर उनकी रक्षा करने का सामूहिक संकल्प दिलाया। यह भी पढ़ें- पर्यावरण संरक्षण के लिए किए गए पौधरोपणकार्यक्रम का उद्देश्य इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो ने कहा कि इस तरह के अभियान का मुख्य उद्देश्य वनों की अंधाधुंध कटाई को रोकना और पर्यावरण का संतुलन बनाए रखना है। जिसके लिए ग्र...