रांची, सितम्बर 3 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय (जेआरएसयू) में गुरुवार को एनसीसी ध्वजारोहण के साथ एनसीसी इकाई का औपचारिक उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कमांडिंग ऑफिसर कर्नल संतोष कुमार, सूबेदार मेजर कृष्णदेव, विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. हेमेन्द्र कुमार भगत और डॉ. शशि कुमार जे. उपस्थित रहे। डॉ. हेमेन्द्र कुमार भगत ने एनसीसी की स्थापना को विश्वविद्यालय के लिए एक बड़ी और महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। कर्नल संतोष कुमार ने विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में एनसीसी की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह कैडेट्स में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, एकता, राष्ट्रभक्ति और निस्वार्थ सेवा भावना विकसित करने का सबसे सशक्त माध्यम है। यह भी पढ़ें- एनसीसी भर्ती में दिखा युवाओं का जोश, 114 अभ्यर्थियों ने लिया...