कानपुर, जनवरी 30 -- कानपुर। रक्षा व एयरोस्पेस क्षेत्र में अनुसंधान व नवाचार को बढ़ावा देने का काम जी-चेतना करेगा। रक्षा क्षेत्र से जुड़ी इंडस्ट्री व सेना में कार्यरत सैनिकों के सामने आने वाली सभी चुनौतियों से छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों को अवगत कराया जाएगा, जिससे बेहतर समाधान निकल सके। इसको लेकर छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) और ग्लाइडर्स इंडिया लिमिटेड के बीच एक समझौता हुआ है। इसी समझौते के तहत जी-चेतना (ग्लाइडर्स-सीएसजेएमयू हब फॉर इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी एंड नेशनल एयरोस्पेस एप्लीकेशन) परियोजना शुरू की गई है। विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर एकेडमिक्स में आयोजित कार्यक्रम में विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक और ग्लाइडर्स इंडिया लिमिटेड के मुख्य प्रबंध निदेशक एमसी बालासुब्रमण्यम ने एमओयू पर हस्ताक्षर किया। इस समझौते का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.