लखनऊ, मई 24 -- प्रस्तावित कॉन्क्लेव से निवेश और रोजगार पर फोकस लखनऊ में आयोजित होगी कॉन्क्लेव, यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर को रफ्तार डिफेंस निर्माण, एयरोस्पेस निवेश, डीपीएसयू के सहयोग से बड़े रोजगार सृजन पर जोर लखनऊ। विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश रक्षा और एफडीआई कॉन्क्लेव 2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रस्तावित कॉनक्लेव का आयोजन लखनऊ में किया जाऐगा, जिसमें यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (यूपीडीआईसी) में डिफेंस इंडस्ट्री की स्थापना, निवेश और औद्योगिक विस्तार पर विशेष फोकस होगा। कॉन्क्लेव का मकसद प्रदेश को देश के सबसे बड़े डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में स्थपित करना है। इसके जरिए उद्योग, रक्षा सार्वजनिक उपक्रमों (डीपीएसयू), एयरोस्पेस कंपनियों, अनुसंधान संस्थानों और सरकारी एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा।

यूपी ...