पलामू, अप्रैल 21 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू दौरे पर मंगलवार को मेदिनीनगर आए भारत सरकार के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को पूर्व सैनिकों की विभिन्न समस्याओं की जानकारी दी गई। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद का प्रतिनिधिमंडल ने पलामू परिसदन में रक्षा राज्य मंत्री से मुलाकात कर विषय को रखा। रक्षा राज्य मंत्री को विशेष रूप से बताया गया कि आदेश चार वर्ष पूर्व ही दिया जा चुका है, लेकिन अब तक इस दिशा में पहल नहीं हुई है। पूर्व सैनिक सेवा परिषद के जिलाध्यक्ष दामोदर मिश्र ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से पलामू में जिला सैनिक बोर्ड और सैनिक आरामगाह की स्थापना शीघ्र कराने की मांग की गई। यह भी पढ़ें- आज के कार्यक्रम पूर्व सैनिकों के लिए सरकारी नौकरियों में आरक्षण लागू करने, विजय दिवस और कारगिल दिवस पर वीर नारियों एवं घायल सैनिकों को प्रशासन की ओ...