सराईकेला, अप्रैल 8 -- सरायकेला । केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने आज सरायकेला जिला समाहरणालय स्थित सभागार में 'दिशा' समिति की बैठक में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत में सरायकेला-खरसांवा जिले के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने उन्हें पौधा देकर सम्मानित किया। बैठक के दौरान श्री सेठ ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अधिकारियों को योजनाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया। बैठक में जिले में चल रही सड़क, पेयजल और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी केंद्रीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुँचना चाहिए। बैठक में उपायुक्त के अलावा पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत, अपर उपायुक...