देवघर, जून 13 -- देवघर। देश के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ शनिवार को देवघर पहुंच रहे हैं। पूर्वाह्न 10:40 बजे देवघर एयरपोर्ट पर रक्षा राज्य मंत्री का आगमन होना सुनिश्चित हुआ है। देवघर एयरपोर्ट पर आगमन के बाद भाजपा नेता-कार्यकर्ताओं की ओर से उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। उसके बाद वह बाबा वैद्यनाथ की पूजा-अर्चना करने के लिए बाबा वैद्यनाथ मंदिर पहुंचेंगे। पूजा-अर्चना के बाद भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय देवघर में अपराह्न 12:30 बजे रक्षा राज्य मंत्री पत्रकार वार्ता करेंगे। इस बात की जानकारी भाजपा जिला महामंत्री अभय आनंद झा ने दी है। यह भी पढ़ें- विधान पार्षद संजय मयूख ने आमी मंदिर में की पूजा यह भी पढ़ें- आज आएंगे जिले के प्रभारी मंत्री

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...