आगरा, मार्च 27 -- वॉयस ऑफ एक्स सर्विसमैन सोसाइटी का राष्ट्रीय अधिवेशन और वीर नारी व पूर्व सैनिक सम्मान समारोह 29 मार्च को सुबह 10 बजे से रमाना ग्रांड, प्रतापपुरा चौराहे के पास होगा। अधिवेशन का शुभारंभ रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ करेंगे। शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए राष्ट्रीय संयोजक बीर बहादुर सिंह ने बताया कि विशिष्ट अतिथि के रूप में आगरा के सांसद व केन्द्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, विधायक डॉ. जीएस धर्मेश, इटावा सदर विधायक सरिता भदौरिया और एमएलसी विजय शिवहरे शामिल होंगे। अधिवेशन में आगरा समेत आसपास के जिलों के करीब 500 पूर्व सैनिक भाग लेंगे। कार्यक्रम में 25 वीर नारियों का सम्मान किया जाएगा। साथ ही फ्री मेडिकल कैंप और पेंशन समस्याओं के समाधान के लिए एरिया अकाउंट ऑफिस की टीम भी मौजूद रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की...